अग्रगामी संदेश हिन्‍दी साप्ताहिक ***** प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित एवं प्रसारित ***** सटीक राजनैतिक विश्लेषण, लोकहित के समाचार, जनसंघर्ष का प्रहरी

सांगानेर दादाबाड़ी को बड़े हादसे का इंतजार!

जयपुर (अग्रगामी) गत 14 दिसम्बर को श्री जैन श्वेताम्बर खरतगच्छ संघ (रजि.) जयपुर की साधारण सभा की बैठक में सांगानेर दादाबाड़ी के व्यवस्थापक अनिल कुमार लूणिया ने दादाबाड़ी में छत गिरने के हालात से साधारण सभा को रूबरू करवाया। दरअसल यह मुद्दा श्री जैन श्वेताम्बर खरतगच्छ संघ (रजि.) की कार्यकारिणी में विचार विमर्श और कार्यवाही का है। लेकिन 13 दिसम्बर तक संघ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किये जाने पर यह मामला साधारण सभा में उठा। इस सच्चाई से हम समाजबंधुओं को अवगत करा रहे हैं।
पिछली बार हमने साफ-साफ लिखा था कि श्री जैन श्वेताम्बर खरतगच्छ संघ (रजि.) जयपुर के अध्यक्ष कुशलचंद सुराना संघ की साधारण सभा से बिना स्वीकृति लिये 65 लाख रूपये से अधिक की राशि का नियमों का उल्लंघन कर एडवांस भुगतान अपने चहेते मारवल ठेकेदार को करवा चुके हैं। जबकि एक पट्टी भी मारबल की आज तक संघ को ठेकेदार से प्राप्त नहीं हुई है। श्री जैन श्वेताम्बर खरतगच्छ संघ (रजि.) जयपुर की साधारण सभा ने इस पर गहरी आपत्ति जताई और तीन माह के अन्दर-अन्दर बजट प्रस्ताव पेश करने के लिये निर्देश दिये। तब तक के लिये साधारण सभा की बैठक को स्थगित कर दिया गया। संघ की साधारण सभा की इस बैठक में मिनिट्स समय पर नहीं लिखने, पदाधिकारियों और उनके मुंह लगे सदस्यों के व्यवहार पर भी नाराजगी प्रकट की गई। वहीं श्री जैन श्वेताम्बर खरतगच्छ संघ (रजि.) जयपुर के संविधान की धारा 13 (25) के तहत कार्यवाही की रिर्पोट पेश नहीं करने पर साधारण सभा में नाराजगी प्रकट की गई। हालांकि इस मुद्दे पर संघ के सहसंघ मंत्री राजेन्द्र बोहरा ने मामले को रफादफा करने की यह कहते हुये कोशिश की कि कार्यकारिणी की रिपोर्ट पहले भी पेश नहीं की गई है। श्री जैन श्वेताम्बर खरतगच्छ संघ (रजि.) जयपुर सहमंत्री के इस कथन पर आक्रोश व्यक्त करते हुये साधारण सभा सदस्यों ने कहा कि पदाधिकारियों के कार्य में पादर्शिता नहीं है और पदाधिकारियों को अपने क्रियाकलापों में अधिक पारदर्शिता लाई जानी चाहिये।
श्री जैन श्वेताम्बर खरतगच्छ संघ (रजि.) जयपुर की साधारण सभा के वरिष्ठ सदस्यों ने इस बात पर भी गहरी नाराजगी प्रकट की कि बिना संघ अध्यक्ष की अनुमति अथवा आदेश के संघ कर्मचारियों को जोकि साधारण सभा की बैठक के इंतजाम संभाल रहे थे, उन्हें बैठक स्थल से बाहर जाने के लिये एक व्यक्ति द्वारा कहा गया जोकि ऐसा करने के लिये अधिकृत नहीं था। जिसने भी यह कृत्य किया है उन्हें अपने कृत्य के लिये संघ से माफी मांगनी चाहिये।
श्री जैन श्वेताम्बर खरतगच्छ संघ (रजि.) जयपुर की साधारण सभा की कार्यवाही लिखने के लिये बैठे एक कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार बैंगानी द्वारा साधारण सभा की कार्यवाही में व्यवधान डालने से नाराज संघ सदस्यों ने उन्हें चेतावनी तक दे डाली की वे संघ अध्यक्ष का रोल अदा करने की कोशिश न करें। ज्ञातव्य रहे कि उनके प्रस्ताव को सुझाव मानने जैसे गैर कानूनी सोच से संघ के वरिष्ठ सदस्य नाराज हो गये थे।
हम श्री जैन श्वेताम्बर खरतगच्छ संघ (रजि.) जयपुर की साधारण सभा की बैठक दिनांक 14 दिसम्बर की बैठक में आये प्रस्तावों और निर्णयों पर अगले अंकों में लिखेंगे। क्रमश:

 
AGRAGAMI SANDESH

AGRAGAMI SANDESH
AGEAGAMI SANDESH

मुख्‍य पृष्‍ठ | जयपुर संस्‍करण | राज्‍य समाचार | देश समाचार | विज्ञापन दर | सम्‍पर्क