अग्रगामी संदेश हिन्‍दी साप्ताहिक ***** प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित एवं प्रसारित ***** सटीक राजनैतिक विश्लेषण, लोकहित के समाचार, जनसंघर्ष का प्रहरी

घाटी में सरकार को लेकर घमासान!

नई दिल्ली/श्रीनगर (अग्रगामी) जम्मू-काश्मीर में उभर कर आई सबसे बड़ी पार्टी पीडीपी ने जम्मू और काश्मीर के राज्यपाल से कहा बताते हैं कि प्रदेश में सरकार बनाने के मामले में लगभग एक सप्ताह का समय उसे दिया जाये। वहीं भारतीय जनता पार्टी पीडीपी के साथ सरकार बनाने के लिये जी तोड़ कोशिश कर रही है। सोनिया गांधी ने भी सरकार के गठन को लेकर पीडीपी के नेता मुफ्तीमोहम्मद सईद से बात की बताते हैं! कांग्रेस पीडीपी के सरकार गठन के मामले में सक्रिय भूमिका निभाना चाहती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री थोपना चाहते हैं। हालांकि उनका यह दाव नहीं चल पा रहा है।
उधर उमर अब्दुल्ला विदेश यात्रा पर जा चुके हैं। उनके पिता का किडनी प्रत्यारोपण लंदन में हो रहा है। ऐसी स्थिति में जम्मू और काश्मीर में सरकार बनने में देरी के आसार नजर आ रहे हैं। यह साफ है कि काश्मीर की जनता किसी भी हालत में भाजपा के मुख्यमंत्री को स्वीकार नहीं करेगी। वहीं भाजपा नेताओं का पूरा दबाव है कि किसी भी हालत में जम्मू-काश्मीर में उनका मुख्यमंत्री बने। अब देखना यही है कि ऊंट किस करवट बैठता है!

 
AGRAGAMI SANDESH

AGRAGAMI SANDESH
AGEAGAMI SANDESH

मुख्‍य पृष्‍ठ | जयपुर संस्‍करण | राज्‍य समाचार | देश समाचार | विज्ञापन दर | सम्‍पर्क