अग्रगामी संदेश हिन्‍दी साप्ताहिक ***** प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित एवं प्रसारित ***** सटीक राजनैतिक विश्लेषण, लोकहित के समाचार, जनसंघर्ष का प्रहरी

छोटे समाचार पत्रों की एकता हेतु अपील!

जयपुर (अग्रगामी) छोटे और मझौले समाचार पत्रों में अग्रगामी पत्रकार परिषद् से जुडऩे का मानस बनना प्रारम्भ हो गया है। इस हेतु प्रदेश से काफी तादाद में अखबारों के सम्पादकों और पत्रकारों ने अग्रगामी पत्रकार परिषद के संयोजक हीराचंद जैन से सम्पर्क किया है।
अग्रगामी पत्रकार परिषद् के संयोजक साथी हीराचंद जैन ने यहां बताया कि आगामी जनवरी, 2015 में कार्यकारिणी का गठन किया जाकर परिषद् को गतिशील कर दिया जायेगा। आगामी 1 मई, 2015 को परिषद् की विस्तृत कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी जायेगी।
उल्लेखनीय है कि छोटे समाचार पत्रों को अधिस्वीकरण, विज्ञापन मान्यता और विज्ञापन वितरण सहित अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब यह स्थिति भी आ गई है कि विज्ञापन के लिये मान्यता प्राप्त होते हुये भी छोटे समाचार पत्रों को स्थानीय निकायों सहित अन्य विभागों के विज्ञापन भी बंद कर दिये गये हैं। ऐसी स्थिति में छोटे समाचार पत्रों को आर्थिक संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। क्योंकि हर स्तर के सरकारी विभागों के विज्ञापन बंद कर दिये गये हैं। वहीं प्राईवेट और पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों के विज्ञापन पहले से ही छोटे समाचार पत्रों को नहीं मिलते हैं। अग्रगामी पत्रकार परिषद् के संयोजक साथी हीराचंद जैन ने सभी छोटे अखबारों के सम्पादकों और अखबारों से जुड़े पत्रकारों से आग्रह किया है कि वे अग्रगामी पत्रकार परिषद् के सदस्य बन कर छोटे अखबारों की एकता को मजबूत करें।

 
AGRAGAMI SANDESH

AGRAGAMI SANDESH
AGEAGAMI SANDESH

मुख्‍य पृष्‍ठ | जयपुर संस्‍करण | राज्‍य समाचार | देश समाचार | विज्ञापन दर | सम्‍पर्क