अग्रगामी संदेश हिन्‍दी साप्ताहिक ***** प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित एवं प्रसारित ***** सटीक राजनैतिक विश्लेषण, लोकहित के समाचार, जनसंघर्ष का प्रहरी

बाबा रामदेव को गिरफ्तार करो!

लखनऊ/दिल्ली/जयपुर (अग्रगामी) अपने आप को योग गुरू आरोपित करने वाले (स्वयंभू बाबा) रामदेव द्वारा राहुल गांधी की आड़ में दलितों पर जिस तरह की अपमानजनक टिप्पणी की गई है उसकी ऑल इण्डिया फारवर्ड ब्लाक ने सख्त शब्दों में निंदा की है।
ऑल इण्डिया फारवर्ड ब्लाक के राजस्थान स्टेट जनरल सेके्रटरी हीराचंद जैन ने चुनाव आयोग और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि रामदेव को तत्काल गिरफ्तार किया जाये।
नरेन्द्र मोदी की प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के पक्ष में रामदेव देश में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। भगवा पहन कर अपने आप को सन्यासी आरोपित करने वाले रामदेव सेवा की आड़ में 1100 करोड़ रूपये का बड़ा कारोबार चलाते हैं। वहीं उनके गुरू पिछले कई सालों से लापता हैं। लेकिन उनके लापता होने के मामले में उनके पास कोई जवाब नहीं है!
फारवर्ड ब्लाक का मानना है कि बाबा रामदेव द्वारा भगवा पहिन कर नरेन्द्र मोदी का चुनाव प्रचार करना आम जनता की धार्मिक भावना का दोहन माना जाना चाहिये और उनके द्वारा किये जा रहे नरेन्द्र मोदी के चुनाव प्रचार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाना चाहिये।
विभिन्न दलित संगठनों ने भी बाबा रामदेव के दलित विरोधी बयान का विरोध करते हुए देशभर में प्रदर्शन किये और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।
समाजसेवी स्वामी अग्रिवेश ने भी बाबा रामदेव के दलित विरोधी बयान पर उनकी गहरी मज्जमत की है।

 
AGRAGAMI SANDESH

AGRAGAMI SANDESH
AGEAGAMI SANDESH

मुख्‍य पृष्‍ठ | जयपुर संस्‍करण | राज्‍य समाचार | देश समाचार | विज्ञापन दर | सम्‍पर्क