जयपुर (अग्रगामी) स्थानीय श्री श्वेताम्बर जैन विद्यालय शिक्षा समिति के वर्ष 2014-17 के लिये तीन साला चुनावों के पहिले चरण में समिति की सदस्यता की प्रक्रिया गत 05 मार्च, 2014 को प्रारम्भ हो गई। सूत्रों के अनुसार सदस्यता आवेदन की अंतिम तारीख 25 मार्च, 2014 बताई जाती है।
शिक्षा समिति के वर्ष 2011-13 के चुनावों में जयपुर नगर पालिका क्षेत्र से समिति के चार विशिष्ठ संरक्षण सदस्य, 33 आजीवन सदस्य और 2280 सदस्यों ने चुनावों में भाग लिया था। शिक्षा समिति से जुड़े सूत्रों की माने तो सदस्यों की संख्या वर्तमान चुनावों में बढ़ सकती है। समिति के चुनावों की प्रक्रिया मई, 2014 के प्रारम्भ में शुरू होने की सम्भावना जताई जा रही है।