टौंक (अग्रगामी) जैन समुदाय को भारत गणतंत्र की परिधि में अल्पसंख्यक का संवैधानिक दर्जा दिलवाने और इसके अन्तर्गत वे सारी सुविधायें, जिनमें शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिकता और जैन समुदाय के बालक/बालिकाओं को शैक्षणिक छात्रवृतियां, युवकों को रोजगार के लिये सरकारी ऋण एवं अनुदान, जैन समुदाय की सांस्कृतिक एवं धार्मिक ग्रंथों को अक्षुण्ण रखने के लिये जैन संस्कृति अकादमी, जैन समुदाय के सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों, पुरा सामग्रियों को सुरक्षित रखने की सक्षम व्यवस्थाओं के लिये जैन समुदाय को जाग्रत करने एवं उन्हें एक मंच पर इक्ठ्ठा होने के लिये प्रेरित करने हेतु खरतरगच्छ जन चेतना मंच द्वारा चलाये जा रहे जनजागरण अभियान के तहत मंच के कार्यकर्ताओं ने टौंक जिले के देवली कस्बे के समाज बन्धुओं से घर-घर जाकर जनसम्पर्क कर उन्हें मंच के जनजागरण अभियान के साथ एकजुट होने का आग्रह किया।
मंच के कार्यकर्ताओं ने खरतरगच्छ आम्राय के समाज बन्धुओं से यह भी आग्रह किया कि वे समाज के पावन तीर्थ स्थल मालपुरा में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हों और जिले के स्थानीय साधर्मी बन्धु होने के नाते तीर्थ के कामकाज में सक्रिय भागीदारी भी निभायें!
खरतरगच्छ जन चेतना मंच के मुख्य कार्यकारी कार्यकर्ता हीराचंद जैन ने बताया कि जिले के खरतरगच्छ आम्राय के लोगों को एकजुट कर उन्हें मंच के साथ जोडऩे का प्रयास गम्भीरता से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जयपुर जिले के चाकसू और आसपास के क्षेत्रों में अगले माह खरतरगच्छ जन चेतना मंच का सघन जनसम्पर्क अभियान चलाने की तैयारी को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।