नई दिल्ली (अग्रगामी) पांच राज्यों में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न करवाने के बाद चुनाव आयोग ने 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। चुनाव आयोग ने राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के चुनाव अधिकारियों को मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के निर्देश जारी किए हैं।
चुनाव आयोग के गत 11 दिसंबर को जारी किए गए निर्देश में चुनाव अधिकारियों को त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने के साथ निष्पक्ष मतदान संपन्न करवाने पर जोर दिया गया है।
वहीं, वाशिंगटन में मुख्य चुनाव आयुक्त वी.एस.संपत ने कहा है कि आयोग ने 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस चुनाव में लगभग 780 मिलियन मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन चुनाव में 8 लाख से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे और 1.18 मिलियन से अधिक ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। चुनाव आयुक्त ने बताया कि 1 जून 2014 से पहले नई लोकसभा का गठन हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि 31 मई को 15वीं लोकसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार लोकसभा चुनाव 5 से 7 चरणों में आयोजित हो सकता है। मतदान के पहले चरण से तीन हफ्ते पहले अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध अधिसूचनाएं जारी होती रहेंगी। अधिसूचना जारी होने से तीन से चार हफ्ते पहले चुनाव कार्यक्रम का ऐलान होगा। जिसके साथ ही आदर्श चुनावी आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।