जयपुर (अग्रगामी) राजस्थान चुनावों के लिये उम्मीदवारों की घोषणा करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच पहिले आप की स्थिति बनी हुई है। गत चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से दस दिन पहिले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। जबकि भाजपा ने नामांकन प्रक्रिया शुरू होने पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
लेकिन इस बार दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा यह समाचार लिखने तक नहीं की है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के राजस्थान दौरे की समाप्ति के बाद ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। ऐसी स्थिति में कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा दीपावली के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होने तक किये जाने की सम्भावना बन रही है।
उधर भाजपा की तो अभी तक चयन कमेटी का गठन ही नहीं हुआ है। श्रीमती वसुन्धरा राजे रविवार को भाजपा आलाकमान से विचार विमर्श करने के लिये दिल्ली गई है और उनके आज सोमवार तक वापस जयपुर पहुंचने की सम्भावना है। सूत्र बताते हैं कि श्रीमती वसुन्धरा राजे के जयपुर आने के बाद ही भाजपा की चयन कमेटी का गठन होगा और उसके बाद उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू होगी। हालांकि सूत्र यह भी बताते हैं कि दोनों ही पार्टियों में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया अनौपचारिक रूप से पूरी हो चुकी है और अब चयन की औपचारिकता के नाम पर सिर्फ घोषणा ही अटकी है।
दोनों ही पार्टियां पहिले आप की स्थिति में हैं ताकि उम्मीदवारों की पहिले घोषणा करने वाली पार्टी की स्थिति को देखते हुए दूसरी पार्टी अपने उम्मीदवार की घोषणा उसी के अनुरूप कर सके।