जयपुर (अग्रगामी) राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिये ऑल इंण्डिया फारवर्ड ब्लाक के उम्मीदवारों की पहली सूची राजस्थान स्टेट कमेटी ने अपने अनुमोदन के साथ केंद्रीय नेतृत्व की स्वीकृति के लिये भिजवाई है।
यह जानकारी देते हुए फावर्ड ब्लाक के स्टेट जनरल सेक्रेटरी हीराचंद जैन ने बताया कि पार्टी चुनिंदा विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खडे कर रही है! उन्होंने बताया कि पार्टी का अपने स्तर से यह भी प्रयास रहेगा कि अन्य वामपंथी जनवादी दलों के साथ उनका टकराव न हो।
फारवर्ड ब्लाक के स्टेट जनरल सेक्रेटरी कामरेड हीराचंद जैन ने बताया कि पार्टी, चुनावों के दौरान आम अवाम से जुड़े मुद्दों, मंहगाई, बेराजगारी, कालाबाजारी, जमाखोरी जैसे मुद्दों को जोरशोर से उठायेगी और प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करेगी।
उन्होंने आगे बताया कि विधानसभा चुनावों के लिये फारवर्ड ब्लाक की तैयारी पूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का कोई भी उम्मीदवार पेड न्यूज का इस्तेमाल नहीं करेगा और फारवर्ड ब्लाक पेड न्यूज को प्रोत्साहित नहीं करेगा तथा हर स्तर पर पेड न्यूज का विरोध करेगा।