नई दिल्ली (अग्रगामी) आगामी पांच राज्यों की विधानसभा चुनावों में लगता है कि प्रियंका गांधी महत्वपूर्ण रोल अदा करने की तैयारी कर रही है।
सूत्र बताते हैं कि प्रियंका अपने भाई राहुल को चुनावी प्रचार में मदद के लिये एक निश्चित और पुख्ता सहयोग करने की योजना में जुटी है। श्रीमती सोनिया गांधी भी इन पांच राज्यों की कुछ सीटों पर सघन चुनावी दौरे पर कांग्रेस के चुनाव प्रचार को मजबूती देंगी।
जैसा कि मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है कि पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव आगामी लोकसभा के चुनावों का रिहर्सल है, लेकिन उच्च पदस्थ राजनेता इसे खारिज कर रहे हैं उनका मानना है कि विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों का पैटर्न अलग-अलग है। विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों को लेकर लड़े जाते हैं, वहीं लोकसभा चुनावों में मुद्दे राष्ट्रीय स्तर के होते हैं। अत: विधानसभा चुनावों के नतीजे लोकसभा चुनावों को प्रभावित नहीं करते हैं।
फिलहाल भाजपा के नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का हकीकत में क्या रोल इन विधानसभा चुनावों में रहेगा, यह तो वक्त ही बता सकता है।