भारत में दरअसल राष्ट्राध्यक्ष कौन होता है? राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री! देश की जनता यह जानना चाहेगी। भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी पिछले दिनों सोवियत रूस में तृतीय विश्व युद्ध की सत्तरवीं बरसी पर भाग लेने के लिये गये। वहीं देश के प्रधानमंत्री तीन दिवसीय चीन यात्रा पर रहे। दोनों को मिले इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर कवरेज ने उपरोक्त सवाल पैदा कर दिये। एक और राष्ट्रपति के दौरे की खबरें देश के इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर नगण्य रहीं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा की खबरें इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर छाईं रही। अब जनता यह जानना चाहती है कि भारत गणतंत्र में राष्ट्राध्यक्ष कौन है?


