अग्रगामी संदेश हिन्‍दी साप्ताहिक ***** प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित एवं प्रसारित ***** सटीक राजनैतिक विश्लेषण, लोकहित के समाचार, जनसंघर्ष का प्रहरी

वसुन्धरा राजे सरकार और प्रशासन की नाक के नीचे-2

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की रहनुमाई में जयपुर नगर निगम में भाजपाई पार्षदों और अधिकारियों की मिलीभगत से किया जा रह है कानूनों का उल्लंघन!

जयपुर (अग्रगामी) जयपुर नगर निगम के अफसरों और कर्मचारियों एवं वार्ड नम्बर-66 के वार्ड पार्षद की मिलीभगत से बिना इजाजत अवैध कॉमर्शियल निर्माण किये जाने की जानकारी अग्रगामी संदेश को प्राप्त हुई है। साथ ही नगर निगम के भवन (सरकारी भवन) पर बिना इजाजत होर्डिंग लगा कर उसे बदरंग करने का मामला भी सामने आया है। दोनों ही मामलों में जयपुर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा भाजपा के वार्ड पार्षद, नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
जयपुर नगर निगम के घाटगेट स्थित फायर स्टेशन के गेट और नगर निगम के हवामहल जोन पूर्व व मोतीडूंगरी जोन कार्यालयों की तरफ वाली दीवार पर एक होर्डिंग लगाया गया है। जिसमें भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी के जन्मदिवस की शुभकामनाऐं अंकित है। इस होर्डिंग पर वार्ड नम्बर-66 के पार्षद विकास कोठारी की फोटो भी अंकित है। निवेदक के रूप में रॉयल इलेक्ट्रीक्स, 252, संजय बाजार, जयपुर अंकित है। इस संस्थान के मालिक सुरेन्द्र सिंह की फोटो भी इस होर्डिंग पर अंकित है। सूत्र बताते हैं कि सुरेन्द्र सिंह की उक्त दुकान संख्या 252 एवं एक अन्य दुकान नम्बर 293 में कथित रूप से अशोक परनामी भाजपा अध्यक्ष की रहनुमाई और वार्ड नम्बर-66 के वार्ड पार्षद विकास कोठारी की मिलीभगत से तहखाना बनवाया गया है। जबकि पूरे संजय बाजार में नगर निगम द्वारा बेची गई दुकानों में बेचान के वक्त कोई तहखाना नहीं बना हुआ था और तहखाने बनाने के लिये किसी भी स्तर से अनुमति भी कानूनन नहीं दी जा सकती है।
भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों के अनुसार संजय बाजार की दुकान नम्बर 252 और 293 में नवनिर्मित तहखाने के लिये दुकान मालिक ने न तो निर्माण हेतु इजाजत तामिर ली है और दुकान विक्रय की शर्तों के मुताबिक दुकान मालिक दुकान में कोई तहखाना भी नहीं बना सकता है। दुकान हो या अन्य निर्माण दुकान में भी व्यवसायिक निर्माण चार दिवारी क्षेत्र में नहीं किया जा सकता है। अब मेयर निर्मल नाहटा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञानाराम, सर्तकता आयुक्त आशाराम चौधरी एवं हवामहल जोन पूर्व के आयुक्त जे.पी.शर्मा सहित उनके अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी यह बतायें कि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है? साथ ही यह भी बतायें कि सरकारी सम्पत्ति का दुरूपयोग करने एवं उसके स्वरूप को बिगाडऩे वाले दोषियों के खिलाफ भी कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है।
इसी तरह जयपुर नगर निगम के हवामहल जोन पूर्व के क्षेत्राधिकार में आगरा रोड़ पर मनीराम की कोठी के रास्ते और पंजाबी ढाबे के सामने मेनरोड़ पर बगीची की जमीन पर व्यवसायिक निर्माण जयपुर नगर निगम के हवामहल जोन पूर्व के आयुक्त, राजस्व अधिकारी सहित अन्य अफसरों व कर्मचारियों एवं वार्ड नम्बर-66 के वार्ड पार्षद विकास कोठारी की मिलीभगत एवं भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी की रहनुमाई में अवैध रूप से बनवाया जा रहा है। इस समाचार के साथ साया फोटो दर्शाती है कि सरे आम सरकारी भूमि पर बजरी और कंकरीट डालकर अतिक्रमण करने का मामला भी बनता है जोकि नहीं बनाया गया है। अग्रगामी संदेश ने इस अवैध निर्माण की जानकारी अपने पिछले अंक में ही दे दी थी।
ज्ञातव्य रहे कि गत दिनों सांगानेरी गेट से घाटगेट तक आगरा रोड़ पर क्षेत्र के पार्षद विकास कोठारी की मौजूदगी में जयपुर नगर निगम के अफसरों और कर्मचारियों द्वारा अस्थायी अतिक्रमण हटाये गये थे लेकिन बजरी और कंकरीट डाल कर किये गये अस्थायी अतिक्रमण एवं गैर कानूनी रूप से किये जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को छोड़ दिया गया। क्योंकि....!
अब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, जयपुर नगर निगम के मेयर निर्मल नाहटा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञानाराम, सर्तकता आयुक्त आशाराम चौधरी एवं हवामहल जोन पूर्व के आयुक्त जे.पी.शर्मा सहित उनके अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारी यह स्पष्ट करें कि इन मुद्दों पर दोषियों के खिलाफ क्यों नहीं कार्यवाही की जा रही है। इन लोगों के मूकदर्शक बनने से साफ जाहिर हो रहा है कि वे भाजपा वार्ड पार्षद और नगर निगम के भ्रष्ट कर्मचारियों की करतूतों को पनाह दे रहे हैं।
स्थानीय अवाम का कहना है कि अब देखना यही है कि भ्रष्टाचारियों और गैर कानूनी काम कारवाने वालों पर कार्यवाही का दावा करने वाली वसुन्धरा राजे सरकार और प्रशासन इन मामलों में दोषियों के खिलाफ क्या कार्यवाही करते है? करते भी है या नहीं!
हम आगे भी विस्तार से जयपुर नगर निगम के भ्रष्ट अफसरों व कर्मचारियों की करतूतों की विस्तृत जानकारी अगले अंकों में देंगे साथ ही भ्रष्टाचारियों को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी द्वारा जयपुर नगर निगम के भ्रष्ट भाजपा वार्ड पार्षदों, निगम अधिकारियों और भू-माफियाओं, बिल्डर माफियाओं को दिये जा रहे संरक्षण के बारे में विस्तार से लिखेंगे!

 
AGRAGAMI SANDESH

AGRAGAMI SANDESH
AGEAGAMI SANDESH

मुख्‍य पृष्‍ठ | जयपुर संस्‍करण | राज्‍य समाचार | देश समाचार | विज्ञापन दर | सम्‍पर्क