स्थानीय श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ (रजि.) जयपुर की साधारण सभा की बैठक आगामी 14 दिसम्बर, 2014 को आहूत की गई है। लेकिन गत 1 दिसम्बर, 2014 के राजस्थान पत्रिका में छपे विज्ञापन में यह स्पष्ट नहीं बताया गया है कि किन-किन मुद्दों पर इस साधारण सभा की बैठक में चर्चा होगी। साथ ही यह भी नहीं दर्शाया गया कि कार्यकारिणी की रिपोर्ट व संघ संविधान की धारा 13(25) के तहत आवश्यक रिपोर्टें पेश की जायेगी या नहीं। विज्ञापन के रूप में छापी गई विज्ञप्ति में सिर्फ इतना ही लिखा गया है कि विधान की धारा 9 के तहत मीटिंग बुलाई गई है। विज्ञापन के रूप में छपी विज्ञप्ति में यह भी नहीं दर्शाया गया है कि आगामी पाश्र्वनाथ जयन्ति पर किये जाने वाले कार्यक्रमों से समाजबंधुओं को अवगत कराया जायेगा या नहीं!
श्री जैन श्वेताम्बार खरतरगच्छ संघ (रजि.) के नाम से जारी विज्ञापन में छपी संघ विज्ञाप्ति में यह भी नहीं दर्शाया गया है कि धारा 10 (ख) के तहत पूर्व में बुलाये गये असाधारण अधिवेशन का कार्य विवरण इस साधारण सभा के अधिवेशन में पारित कराया जायेगा या नहीं! यह मुद्दा अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन खरीदने से जुड़ा है और कानूनी दांवपेचों में उलझा है। कोई भी सवर्ण व्यक्ति धार्मिक कार्यक्रमों के लिये भी एससी/एसटी से सम्बन्धित व्यक्ति की जमीन नहीं खरीद सकता है। ऐसी स्थिति में उक्त जमीन की खरीद की स्वीकृति देने वाले समाजबंधुओं पर क्या एससी/एसटी कानून के तहत मुकदमा चल सकता है या नहीं, इस पर भी विचार करना होगा!
श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ (रजि.) की मिलकियत का धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों से इतर व्यवसायिक कार्यों में उपयोग किया जा रहा है जोकि कानून सम्मत नहीं है और अनुचित है। इस बैठक में विचार करने के लिये ऐजेंडे में इसका उल्लेख नहीं है। इसके अलावा भी कई मुद्दे हैं जिन पर गौर किया जाना आवश्यक है। लेकिन बैठक के ऐजेंडे में उनका उल्लेख नहीं किया गया है।
श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ (रजि.) के पंजीकृत कार्यालय शिवजीराम भवन, मोतीसिंह भौमियों का रास्ता, जयपुर में साधारण सभा की बैठक के लिये पर्याप्त स्थान है और हमेशा बैठक संघ के पंजीकृत कार्यालय में ही होती है, फिर इस बार विचक्षण भवन (यात्री निवास), जेएलएन मार्ग, जयपुर में आहूत करने के पीछे आशय क्या है? बतायेंगे संघ के अध्यक्ष कुशलचंद सुराना! क्या इसके पीछे यह आशय तो नहीं है कि दबाव डालकर सेठिये व उनके दुमछल्ले साधारण सभा से कोई प्रस्ताव अपने हित में पारित करवायें?
अभी भी समय है कि अपने स्वार्थों के पीछे दौडऩे वाले सेठिये और उनके दुमछल्ले अपनी हरकतों से बाज आयेंगे और अपनी हित लिप्सा से हटकर समाज के हित में कार्य करने का सोचेंगे। साथ ही 14 दिसम्बर को यात्री निवास (विचक्षण भवन) में बुलाई गई बैठक को रद्द कर नये सिरे से सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुये साधारण सभा की बैठक बुलाने के लिये विज्ञप्ति जारी करेंगे।


