आज अग्रगामी संदेश चौथे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। हम पिछले तीन सालों से मुद्दों पर लिखते रहे और सच्चाई को उजागर करते रहे हैं। हमने पिछले तीन सालों में जैन समुदाय को उनके संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें एकजुट होने के लिये प्रेरित किया। अग्रगामी संदेश के प्रयासों से जैन समुदाय में एकजुट होकर संघर्ष करने की भावना जाग्रत हुई है।
अग्रगामी संदेश का प्रयास रहेगा कि राज्य की जनता के साथ-साथ देश के जनमानस को संविधान में उल्लेखित-निर्देशित तत्वों के तहत प्राप्त अधिकारों के प्रति जागरूक करे और आम अवाम को उसके अधिकारों की प्राप्ति के लिये संघर्षशील करें।
जनवरी, 2015 की शुरूआत से हम अग्रगामी संदेश की पाठक संख्या में वृद्धि के लिये भी कार्य करेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा पाठकों तक अपनी पहुंच बढ़ा सकें। वर्तमान पाठकों से भी आग्रह है कि वे वर्ष-2015 के लिये अपनी वार्षिक सहयोग राशि तत्काल जमा कराने हेतु सहयोग प्रदान करें। आप अपनी सहयोग राशि वार्षिक, त्रैवार्षिक एवं आजीवन श्रेणी में भी जमा करवा सकते हैं।
अग्रगामी संदेश को सशक्त रूप से गतिशील करने के लिये पाठकों का सहयोग आवश्यक होता है और हमें उम्मीद है कि आपका हार्दिक सहयोग अग्रगामी संदेश को प्राप्त होता रहेगा।
नववर्ष-2015 की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ!

हीराचंद जैन
आशीष कुमार जैन
आशीष कुमार जैन