जयपुर (अग्रगामी) साध्वी शशिप्रभा के जयपुर नगर प्रवेश के बाद श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के जयपुर महानगर की चार दिवारी क्षेत्र के शिवजीराम भवन स्थित मुख्यालय के सभागार में जो धर्मसभा हुई उसकी एक झलक हम यहां साया कर रहे हैं।
इस धर्मसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अशोक परनामी तथा भारतीय जनता पार्टी के सत्कार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय धांधिया को बतौर मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथि बुलाया गया था। राजनैतिक महत्वकांक्षाओं के मद में डूबे दोनों भाजपाई प्रात:10 बजे तक धर्मसभा स्थल पर नहीं पहुंचे और साध्वी शशिप्रभा, साध्वीवृन्द और समाज के आम श्रावक-श्राविका उनका इंतजार करते रहे। समामरोह के आयोजक-प्रायोजक वक्त की नजाकत को देख कर कार्यक्रम के समय को बेतुके तरीके से बर्बाद करते रहे। ताकि भाजपाई अतिथियों के आने तक साधर्मी बंधुओं को रोका जा सके।

आखीरकार प्रात: दस बजे बाद दोनों भाजपाई महानुभाव धर्मसभा स्थल पर पधारे। बस धर्मसभा का कार्यक्रम किनारे कर आयोजक और संघ के अध्यक्ष से लेकर उपस्थित पदाधिकारी जुट गये उनके स्वागत में। खैर! स्वागत भाषण का दौर समाप्त होने के साथ ही दोनों भाजपाई नेता धर्मसभा में साध्वी शशिप्रभा के प्रवचन शुरू होने के पहिले ही वापसी रवानगी की स्थिति में आ गये और कार्यक्रम को
फोटो में अशोक परनामी और अजय धांधिया की थालियों में कुछ भी नजर नहीं आयेगा। भाजपाई नेता नांगले और खरतरगच्छ संघ के पदाधिकारी उन्हें मुंह में ही खिलाते नजर आयेंगे। क्या धर्मसभा और स्वामीवात्सल्य का यही नमूना खरतरगच्छ संघ के पदाधिकारी उदाहरण के तौर पर समाज में पेश करना चाहते हैं। अगर ऐसा है तो यह बेहद् शर्मनाक है!
बीच में ही छोड़ कर और साध्वी शशिप्रभा के प्रवचन सुने बिना ही शिवजीराम भवन के ग्राउण्ड फ्लोर स्थित भोजनाशाल में पहुंच गये। जहां भाजपाई कार्यकर्ताओं और श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के पदाधिकारियों ने उनकी जो मनुहार की वह इस समाचार के साथ साया फोटो में साफ-साफ नजर आ रही है।