अग्रगामी संदेश हिन्‍दी साप्ताहिक ***** प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित एवं प्रसारित ***** सटीक राजनैतिक विश्लेषण, लोकहित के समाचार, जनसंघर्ष का प्रहरी

श्वेताम्बर जैन विद्यालय शिक्षा समिति के चुनाव!

जयपुर (अग्रगामी) श्री श्वेताम्बर जैन विद्यालय शिक्षा समिति  के आगामी मई माह में होने वाले चुनावों के लिये मतदाता सूचियों का प्रकाशन 10 अप्रेल को होगा। वहीं 11 अप्रेल से 14 अप्रेल तक आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं व 22 अप्रेल, 2014 को मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जायेगा।
सूत्रों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया के तहत 25 अप्रेल से 28 अप्रेल तक नामांकन किये जा सकेंगे। नामांकन सूची का प्रकाशन 29 अप्रेल को होगा और 30 अप्रेल से 3 मई, 2014 तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।
ज्ञातव्य रहे कि श्री श्वेताम्बर जैन विद्यालय शिक्षा समिति में तीन तरह की सदस्यता है। विशिष्ठ संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य एवं सदस्य (तृयवार्षिक)!
सूत्रों का मानना है कि इस वर्ष आजीवन सदस्यों की संख्या में बढोतरी हो सकती है और तृयवार्षिक सदस्यता में कमी आ सकती है। सूत्र यह भी बताते हैं कि समिति के वर्ष 2011-13 के चुनाव निर्विरोध हो गये थे, क्योंकि एक पक्ष ने अपने उम्मीदवारों को चुनावों से हटा लिया था। इस बार भी चुनाव एकपक्षीय होने के आसार नजर आ रहे हैं।

 
AGRAGAMI SANDESH

AGRAGAMI SANDESH
AGEAGAMI SANDESH

मुख्‍य पृष्‍ठ | जयपुर संस्‍करण | राज्‍य समाचार | देश समाचार | विज्ञापन दर | सम्‍पर्क