जयपुर (अग्रगामी) जयपुर नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लालचंद असवाल नगर निगम क्षेत्र में सफाई की स्थिति को जांचने परखने के लिये पैदल मार्च कर रहे हैं। कारण चाहे न्यायपालिका हो या फिर टोकन एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त करने की जुगत हो!
लेकिन सफाई के मामले में खुद नगर निगम मुख्यालय के हालात खस्ता हैं। नगर निगम मुख्यालय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय से कुछ ही दूरी पर अण्डरग्राउण्ड तल पर कमरे में सीवर के पानी का रिसाव हो रहा है! यह वह कमरा है जहां नगर निगम के सतर्कता आयुक्त का कंट्रोल रूम कार्यरत है। इस ही कंट्रोल रूम में नगर निगम क्षेत्र के अतिक्रमणों, अवैध निर्माणों की शिकायत दर्ज की जाती है।
अब जयपुर नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लालचंद असवाल ही बता सकते हैं कि जब डॉक्टर ही बीमार हो तो मरीज का इलाज कौन करेगा? उम्मीद यही की जा सकती है कि सीईओ साहब अपने दफ्तर आते-जाते नगर निगम के विजिलेंस कंट्रोल रूम का भी मुआयना कर उसकी समस्या को भी दूर करवायेंगे।