अग्रगामी संदेश हिन्‍दी साप्ताहिक ***** प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित एवं प्रसारित ***** सटीक राजनैतिक विश्लेषण, लोकहित के समाचार, जनसंघर्ष का प्रहरी

स्कूलों में पोषाहार में अण्डे वितरित हुए तो जैन समुदाय करेगा विरोध!

जयपुर/अलवर/चूरू (अग्रगामी) पोषाहार (मीड डे मील) में अण्डा वितररित करने के सरकारी प्रस्ताव पर जैन समुदाय में गहरी नाराजगी पैदा हो गई है और वसुन्धरा राजे सरकार के हुक्कामों की पोषाहार में अण्डा वितरित करने की कथित स्कीम का जोरदार विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में खरतरगच्छ जन चेतना मंच ने स्कूलों में पोषाहार में अण्डा वितरित करने के वसुन्धरा राजे सरकार के हुक्कामों की योजना को सिरे से खारिज करते हुए चेतावनी दी है कि अगर स्कूलों में पोषाहार में अण्डे बांटने की हरकत की गई तो उसका डट कर विरोध किया जायेगा। खरतरगच्छ जन चेतना मंच के प्रमुख कार्यकारी कार्यकर्ता हीराचंद जैन ने स्पष्ट कहा कि इस तरह के प्रस्ताव रखने वालों और उस पर अमल करने का आदेश देने वालों पर भी सख्त कार्यवाही की जाये, क्योंकि यह सामाजिक समरस्ता बिगाडऩे वाला प्रस्ताव है  और इसका कड़ा विरोध किया जाना चाहिये।
उधर अलवर जिला मुख्यालय पर समग्र जैन समाज के प्रमुख खिल्लीमल जैन, जैन बी.एड.कॉलेज के अध्यक्ष महेश जैन, जैन चिकित्सालय कमेटी के सचिव नेमीचंद जैन और दिगम्बर जैन महासमिति के सम्भाग अध्यक्ष अनन्त जैन सहित विभिन्न जैन घटक समाजों के प्रमुखों ने स्कूलों में पौषाहार में अण्डे वितरित करने की वसुन्धरा राजे सरकार के हुक्कामों के प्रस्ताव का कड़े शब्दों में विरोध करते हुए चेतावनी दी है कि इस सरकारी प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया जायेगा।
राजधानी जयपुर में जैन समुदाय के स्थानकवासी, तेरापंथी, तपागच्छ आम्राय सहित विभिन्न घटकों के प्रमुखों ने स्कूलों में पोषाहार में अण्डा वितरित करने के सरकारी प्रस्ताव पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर सरकार वास्तव में बच्चों की सेहत के प्रति जागरूक है तो बच्चों को पोषाहार (मीड डे मील) में तत्काल प्रभाव से हरी सब्जियां और ताजा फल व पोष्टिक शाकहारी पोषाहार वितरित करे।

 
AGRAGAMI SANDESH

AGRAGAMI SANDESH
AGEAGAMI SANDESH

मुख्‍य पृष्‍ठ | जयपुर संस्‍करण | राज्‍य समाचार | देश समाचार | विज्ञापन दर | सम्‍पर्क