हम आज प्रकाशन के तीसरे साल में प्रवेश करते हुए आप से रूबरू हो रहे हैं। प्रबुद्ध पाठकों ने इन दो सालों में जिस तरह हौंसला अफजाई की है, उसका हम तहेदिल से आभार प्रगट करते हैं। पिछले दो सालों में हमारा पूरा प्रयास यही रहा कि हम विज्ञापन बटोरने की दौड़ में शामिल न होकर प्रकाशन की गुणवत्ता की ओर ध्यान दें।
प्रकाशन के दूसरे साल में हमने अपने प्रकाशन की साइज को बदल कर बड़ा किया और प्रकाशित सामग्री की गुणवत्ता को सुधारा। हमारा इस वर्ष के लिये सोच यह है कि पृष्ठों की संख्या बढाई जाये और पाठकों की संख्या में वृद्धि की जाये ताकि प्रकाशन को सरकारी या गैर सरकारी विज्ञापनों पर निर्भरता से बचाया जा सके।
हम समय-समय पर पठन सामग्री के मामले में पाठकों से सलाह लेते रहते हैं, लेकिन सलाह लेने की कोई समय सीमा नहीं होती है और हम हमारे प्रबुद्ध पाठकों से यही अपेक्षा करते हैं कि वे जब भी चाहें अग्रगामी संदेश में प्रकाशित सामग्री पर हमें सुझाव प्रेषित करें, ताकि अग्रगामी संदेश उन्हें आत्मसात करते हुए भविष्य में अपने तीखे तेवरों को कायम रख सके। हम प्रबुद्ध लेखकों से भी विनम्र आग्रह करेंगे कि वे अपने विचारोत्तेजक लेख हमें भिजवाते रहें।
प्रबुद्ध लेखकों, पाठकों और शुभचिंतकों को नये साल की शुभकामनाओं के साथ हम पुन: विश्वास दिलाते हैं कि अग्रगामी संदेश आपके समक्ष एक दायीत्वपूर्ण प्रकाशन के रूप में प्रस्तुत रहेगा।

आपका आभारी,
हीराचंद जैन
प्रधान सम्पादक
हीराचंद जैन
प्रधान सम्पादक