जयपुर/उदयपुर/जोधपुर (अग्रगामी) प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जिस उत्साह के साथ पोलिंग बूथों तक पहुंचे हैं उससे स्पष्ट होने लगा है कि राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बढ़त लेने के रास्ते पर चल निकली है। नये युवा मतदाताओं की खामौशी, शहरी क्षेत्रों में मतदाता का पोलिंग बूथ पर कम तादाद में पहुंचना और भाजपा के चुनावी प्रचार में व्यक्तिवाद-सामन्तवाद की झलक से नाराज वोटरों के चलते भारतीय जनता पार्टी चुनावी मैदान में पिछड़ती ही नजर आ रही है। त्रिशंकु विधानसभा आने पर भी भाजपा सत्ता की सीढ़ी पर चढऩे से लगभग वंचित ही रहती नजर आ रही है।
बूथ कैप्टरिंग रोकने के लिये सुरक्षा बलों द्वारा फायरिंग और शरारती तत्वों द्वारा फायरिंग, फर्जी मतदान एवं अन्य कारणों से हुई नोकझोंक और तू-तू-मैं-मैं की छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर प्रदेश में रविवार को मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। पूरे प्रदेश में मतदान लगभग 75 प्रतिशत से ज्यादा रहने का अनुमान है। जैसलमेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, जालोर और चित्तौडग़ढ़ में मतदान का प्रतिशत अधिक रहा। वहीं उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर जिलों के आदिवासी इलाकों में भी भारी मतदान के समाचार हैं। मतदान ड्यूटी करते हुए एक पुलिस कांस्टेबिल की हृदयगति रूकने से मौत हो गई।
प्रदेश की राजधानी जयपुर में मतदान के प्रारम्भिक दो घंटों में अच्छा मतदान हुआ ओर फिर दोपहर में सुस्ती के बाद लगभग तीन बजे से मतदान में तेजी आई। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मतदान के प्रति भारी उत्साह रहा। पुरूषों के साथ-साथ महिलाऐं भी भारी तादाद में अपने मत का प्रयोग करने पहुंची। दोपहर चार बजे तक प्रदेश में लगभग 50 प्रतिशत मतदान हुआ। जैसलमेर में सबसे ज्यादा 85.52 प्रतिशत मतदान हुआ। हनुमानगढ़ में भी 85.40 प्रतिशत, गंगानगर में 84.06 प्रतिशत, जालौर 82 प्रतिशत, चित्तौडग़ढ़ 80.77 प्रतिशत रहा।
मतदान के ट्रेंड को अगर देखा जाये तो शहरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों को छोड़ दें तो लगभग सभी शहरी क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कम ही रहा। पढ़ा लिखा वोटर कम तादाद में वोट देने निकला वहीं कम पढ़ा लिखा व अशिक्षित वोटर अपने मत का प्रयोग करने के लिये अच्छी खासी तादाद में पोलिंग बूथों पर पहुंचा। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता टोलियों में, ट्रेक्टरों व अन्य साधनों से मतदान केंद्रों में पूरे उत्साह के साथ पहुंचे और मतदान में भाग लिया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त अशोक जैन ने प्रदेश के मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है।