अग्रगामी संदेश हिन्‍दी साप्ताहिक ***** प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित एवं प्रसारित ***** सटीक राजनैतिक विश्लेषण, लोकहित के समाचार, जनसंघर्ष का प्रहरी

नगर निगम के अफसर ही करवा रहे हैं अतिक्रमण और अवैध निर्माण!

जयपुर (अग्रगामी) अगर आपका मानस जयपुर नगर निगम क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों की शिकायत करने का है तो आपको अब सौ-सौ बार सोच लेना चाहिये! कारण साफ है कि जयपुर नगर निगम में बैठे भ्रष्ट और बेईमान हुक्काम आपकी अवैध निर्माण की शिकायत पर मोटी रकम वसूलेंगे ओर मामले को रफादफा कर शिकायतकर्ता के बारे में अवैध निर्माणकर्ता को पूरी जानकारी दे देंगे और फिर अवैध निर्माणकर्ता बाजू चढ़ा कर अपने चट्टे-बट्टों के साथ पहुंच जायेगा, उससे दो-दो हाथ करने! अग्रगामी संदेश को इस सम्बन्ध में कुछ पुख्ता जानकारियां मिली हैं जो जयपुर नगर निगम के भ्रष्ट हुक्कामों और उनके कारिंदों की कलई खोलते हैं।
एक ताजा मामले में एक शिकायतकर्ता ने 4269, पुरानी कोतवाली का रास्ता, हवामहल जोन पूर्व में किये जा रहे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण के मामले में हवामहल जोन पूर्व के आयुक्त सहित उनके अधीनस्थ कारिन्दों को जानकारी दी, लेकिन मोटी मलाई चाट कर उन्होंने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण करवा दिया। नगर निगम के कारिंदों की मिलीभगत से अतिक्रमण पर अवैध कॉमर्शियल काम्प्लेक्स बना रहे उक्त मकान के कब्जेदारों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे सरकारी रास्ते पर भी कब्जा करने के लिये आमादा हैं।
हम अगले अंकों में विस्तार से इस प्रकरण और अन्य प्रकरणों पर लिखेंगे!

 
AGRAGAMI SANDESH

AGRAGAMI SANDESH
AGEAGAMI SANDESH

मुख्‍य पृष्‍ठ | जयपुर संस्‍करण | राज्‍य समाचार | देश समाचार | विज्ञापन दर | सम्‍पर्क